जयपुर। जयपुर के बिड़ला सभागार में वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन संस्थान का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि वंशावली लेखन की परम्परा से जुडऩे पर समाज में आपसी झगड़ों और अलगाव की स्थिति पैदा नहीं होगी। वंशावली संस्थान के संरक्षक रामप्रसाद ने कहा कि वंशावली का अर्थ ही पुरखों को जानना है। आज सारा विश्व अपनी जड़ों को खोज रहा है। अपनी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जड़ों को जानना हर समाज के लिए आवश्यक होता है।

