Today: Saturday Oct 03, 2026

नागौर कलेक्टर को 'बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड'

Posted on Mar 15 2016 | Author: Ashok Sharma

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने नागौर के जिला कलेक्टर राजन विशाल को  बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड से सम्मानित किया है। विशाल ने जालौर जिला निर्वाचन अधिकारी रहते हुए लोकसभा चुनाव 2014 में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के उल्लेखनीय प्रयास किए थे। विशाल को गत वर्ष इस जोनल चुनाव अवार्ड के लिए चुना गया था। राज्यों व संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने राजन विशाल को इस अवार्ड से सम्मानित किया। (10 अगस्त, 2015)

New Release