जयपुर। राजस्थान के पर्यटनों स्थलों के देश-विदेश में प्रचार के लिए एक निजी कंपनी से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग (डीओटी) व फैडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) ने भारत एवं विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। पर्यटन विभाग के निदेशक अनिल चपलोत और एफ एचटीआर के अध्यक्ष भीमसिंह ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत कंपनी देश के दस शहरों में 'विजिट राजस्थान रोड शो' में आयोजन करेगी। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, पुणे, चैन्नई, बेंगलूर, हैदराबाद, कोलकाता और गुवाहाटी शामिल हैं। इसके बाद कंपनी विदेशों में भी इसी तरह के शो आयोजित कर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार करेगी।

