Today: Monday Aug 17, 2026

प्रदेश के 44 शहरों में एलईडी लाइट्स के लिए ईईएसल के साथ एमओयू

Posted on Sep 27 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। भारत सरकार के उपक्रम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) और राजस्थान सरकार के मध्य एक एमओयू हुआ है जिसके तहत प्रदेश के 44 शहरों  में एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे लगभग 218 करोड़ रुपए सालाना की बिजली की बचत होगी। झालावाड़ में शुरु हुए इस प्रोजेक्ट से बिजली खपत 172 किलोवाट से घटकर 71 किलोवाट रह गई है। ईईएसएल इस प्रोजेक्ट पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी जिनमें प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में 15 लाख एलईडी लगाई जाएंगी। जयपुर में 1.30 लाख एलईडी लाइट्स लगेंगी। (10 अप्रेल, 2015)

New Release