Today: Thursday Jul 02, 2026

राजस्थान में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति लिए एमओयू

Posted on Apr 02 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से एक एमओयू किया है, जिसके तहत प्रदेश में जल्द ही पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति होगी। शुरुआत में 25 शहर और कस्बों में पाइपलाइन गैस आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से खान एवं पेट्रोलियम निदेशक कन्हैयालाल स्वामी एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक सुब्रत वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की दोनों गैस पाइपलाइन राजस्थान के 25 शहर व कस्बों के पास से गुजरेगी। इनमें आबू रोड, सिरोही, जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़़, राजसमन्द, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, नसीराबाद (अजमेर), किशनगढ़, टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, हुनमानगढ़, श्रीगंगानगर, दौसा, भिवाड़ी एवं अलवर का अध्ययन कर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए पीएनजीआरबी को प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएंगे। (25 अगस्त, 2015)

New Release