Today: Thursday Jul 02, 2026

रिसर्जेंट राजस्थान-2015 में 100 से ज्यादा एमओयू

Posted on Oct 06 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित रिसर्जेंट राजस्थान-2015 के तहत पर्यटन, नगरीय विकास, कृषि, उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, रीको, अक्षय ऊर्जा, कौशल एवं आजीविका विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 40,190 करोड़ रुपए के 112 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों ने इन एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
हस्ताक्षरित एमओयू में 46 पर्यटन विभाग, 8 कृषि विभाग, एक उच्च शिक्षा, 2 अक्षय ऊर्जा, 7 उद्योग विभाग, 9 राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी), 29 नगरीय विकास, 9 रीको, एक चिकित्सा विभाग ने विभिन्न फर्मों से किए।  (5 नवंबर, 2015)

New Release