जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर शहर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने मानसरोवर स्टेशन से मेट्रो के पहले फेरे को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सफर भी किया। लोकार्पण समारोह में पहुंची मुख्यमंत्री राजे ने पहले मेट्रो डिपो और संचालन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। (3 जून, 2015)

