Today: Tuesday Aug 18, 2026

महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना शुरू

Posted on Sep 28 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने राज्य की मंडियों की लाइसेंसधारी सभी पल्लेदारों के लिए 'महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना 2015' योजना का शुभारंभ किया। योजना की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी में की गई।  योजना के तहत महिला पल्लेदार व हम्माल को दो प्रसूतियों (मातृत्व) के लिए अकुशल श्रमिक के लिए निर्धारित मजदूरी के बराबर 45 दिन की राशि तथा पुरुष पल्लेदार व हम्माल को पितृत्व  अवकाश के रूप में 15 दिन की अकुशल मजदूर की मजदूरी राशि दी जाएगी। इसी प्रकार महिला पल्लेदार व हम्माल की दो पुत्रियों के विवाह पर 20 हजार रुपए की सहायता तथा बच्चों के दसवीं से स्नातकोत्तर तक प्रथम श्रेणी प्राप्त करने पर 2 से 6 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। योजना के अनुसार हम्माल या पल्लेदार को गंभीर बीमारी के लिए 20 हजार रुपए तक की मदद दी जाएगी। (11 अप्रेल, 2015)

New Release