जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संशोधन विधेयक-2015 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के पास होने से सभी क्षेत्रीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के क्षेत्र में भी विस्तार किया गया है। (6 अप्रेल, 2015)

