जयपुर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) की ओर से राज्य के युवा वैज्ञानिक लोकेश सैनी को 'डीआरडीओ यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2014' से सम्मानित किया गया है। लोकेश केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। यह अवॉर्ड केन्द्रीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव ने प्रदान किया। (23 सितंबर, 2015)

