Today: Monday May 18, 2026

ललित मोदी बने नागौर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष ललित मोदी लगातार चौथी बार नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए, इनमें ललित मोदी अध्यक्ष, राजेन्द्र नांदू सचिव, शिवशंकर व्यास कोषाध्यक्ष, नसरुद्दीन अंसारी संयुक्त सचिव, भवानी सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। अशोक कुमार एवं अभिमन्यु सिंह कार्यकारी सदस्य होंगे। सन् 2003 में ललित मोदी पहली बार नागौर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष बने। इसके बाद 2006, 2010 एवं अब 2014 में भी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
New Release