जयपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पतालों में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प अवॉर्ड के रूप में राजसमंद के आरके राजकीय अस्पताल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके तहत 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। वहीं द्वितीय पुरस्कार हनुमानगढ़ के एमजीएम राजकीय चिकित्सालय तथा तृतीय पुरस्कार राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं एवं राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर, अजमेर को प्रदान किया गया है। द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के तहत क्रमश: 20 लाख व 3.3 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। (2 अक्टूबर, 2015)

