जयपुर। प्रदेश में नवनियुक्त राज्यपाल कल्याण सिंह ने जयपुर स्थित राजभवन में हिंदी में राज्यपाल पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) सुनील अंबवानी ने कल्याण सिंह को पद की शपथ दिलवाई। सिंह ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी में शपथ ली। शपथ के बाद मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से जारी राज्यपाल की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया। इसके बाद राजभवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

