Today: Monday May 18, 2026

पूर्व न्यायाधीश प्रकाश टाटिया बने राजस्थान के मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष

Posted on Sep 06 2016 | Author: Ashok Sharma

सुरेश चौधरी मुख्य सूचना आयुक्त, सीएम मीना और आशुतोष शर्मा सूचना आयुक्त नियुक्त

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पूर्व न्यायाधीश प्रकाश टाटिया को प्रदेश में राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा राज्य सूचना आयोग में रिटायर्ड आईपीएस सुरेश चौधरी को मुख्य सूचना आयुक्त, रिटायर्ड आईएएस चन्द्र मोहन मीना और वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शर्मा को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष पद जुलाई २०१० से खाली चल रहा है। (19 अक्टूबर, 2015)

New Release