Today: Monday Aug 17, 2026

लूणकरनसर में जैतून रिफाइनरी का लोकार्पण

Posted on Dec 18 2014 | Author: Rk Sharma

देश की पहली जैतून रिफाइनरी

बीकानेर। प्रदेश में जैतून की बढ़ती खेती को देखते हुए इसकी रिफाइनरी का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकार्पण किाय। बीकानेर के लूणकरनसर में शुरू हुई जैतून तेल की यह रिफाइनरी देश की पहली जैतून रिफाइनरी है। इसके निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत आई है। रिफाइनरी के लिए परिसर में ही 30 हैक्टेयर में जैतून के 13 हजार से अधिक वृक्षों भी हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जैतून की खेती इजराइल से प्रेरित है। 8 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इजराइल यात्रा के बाद प्रदेश में इसकी खेती को बढ़ावा दिया गया। वर्तमान में भारत करीब 12 हजार टन जैतून तेल का विदेशों से आयात करता है।

New Release