Today: Monday May 18, 2026

आईसीआईसीआई बैंक का स्टूडेंट ट्रैवल कार्ड लॉन्च

Posted on Sep 23 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने 'आईसीआईसीआई बैंक स्टूडेंट ट्रैवल कार्ड' लॉन्च किया। यह कार्ड उन छात्रों के लिए है, जो उच्च शिक्षा हासिल करने विदेश जा रहे हैं और वे इस कार्ड की मदद से अपने खर्चों का प्रबंध कर सकेंगे। यह कार्ड छात्रों और उनके अभिभावकों दोनों के लिए ही उपयोगी है। यह कार्ड अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए विदेश में उन्हें पैसा भेजने का सुरक्षित व आसान तरीका प्रदान करता है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि यह कार्ड जहां छात्रों को उनके खर्चों को पूरा करने में मदद करता है, वहीं उनके अभिभावक भारत से कार्ड में पैसे डाल सकते हैं। साथ ही, यह कार्ड छात्रों को यह छूट देता है कि वे दुनिया के किसी भी एटीएम से वहां की स्थानीय मुद्रा में पैसे निकाल सकते हैं। इस कार्ड के साथ नि:शुल्क व्यापक यात्रा बीमा, कार्ड गुम हो जाने की स्थिति में देनदारी बीमा और खोए कार्ड के बदले में नए कार्ड को जारी किए जाने की सुविधा शामिल है।
New Release