Today: Saturday Oct 03, 2026

राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा हेलीकॉप्टर से

Posted on Dec 28 2014 | Author: Rk Sharma

ओआईएस एयरोस्पेस प्रा. लि. के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

जयपुर। राजस्थान में अनेक धार्मिक स्थल हैं। इन तक लोगों की पहुंच को सुगम बनाने के लिए राजस्थान सरकार और वायु सेवा प्रदाता कंपनी ओआईएस एयरोस्पेस प्रा. लि. के बीच एमओयू (अनुबंध) हुआ है। अब राज्य के विभिन्न धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों के लिए वायुमार्ग से जोडऩे के लिए हेलीकॉप्टर अथवा हवाई जहाज उपलब्ध हो सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में सरकार की ओर से सिविल एविएशन विभाग के प्रमुख सचिव अजीत कुमार सिंह और एयरोस्पेस कंपनी के सीओओ बीएल ठकराल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

New Release