राजस्थान में अब निजी व्यवसायी भी कर सकेंगे जिप्सम खनन
Posted on Aug 05 2014 | Author: Site Admin
भीलवाड़ा। खान एवं भू विज्ञान निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर निजी व्यवसायियों के लिए जिप्सम (सेलेनाइट) खनन का रास्ता खोल दिया है। अभी तक इनके खनन का अधिकार सरकारी उपक्रमों को ही था। इस निर्णय से सबसे अधिक फायदा सीमेन्ट उद्योग को होगा। अभी तक राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स (आरएसएमएम), भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) आदि सरकारी उपक्रमों को ही जिप्सम के खनन का अधिकार था। राजस्थान में जिप्सम हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर तथा नागौर में पाई जाती है। इन क्षेत्रों खनन के लिए प्रदेश के किसी भी जिले के उद्यमी या फर्म खान निदेशालय में पट्टे जारी करने के लिए आवेदन कर सकेगी।