नई दिल्ली। सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान सूचना केंद्र, नई दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक गोपेंद्रनाथ भट्ट को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिल्ली के इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने वर्ष-2014 के 'इंद्रप्रस्थ मीडिया रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद विजय गोयल एवं मनोज तिवारी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। भट्ट के विदेश यात्रा पर होने के कारण यह पुरस्कार उनके सहयोगी गौरव बिंदल ने प्राप्त किया।

