बयाना (भरतपुर)। स्वतंत्रता संग्राम में कई बार जेल गए और आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सीताराम गुप्ता का निधन हो गया। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वैर तहसील के गांव उमरैढ़ में गोरधनलाल अग्रवाल के घर जन्मे सीताराम गुप्ता का पूरा जीवन देशसेवा को समर्पित रहा।

