Today: Sunday Oct 04, 2026

स्वतंत्रता सेनानी मोहनलाल गुप्ता का निधन

Posted on Oct 02 2014 | Author: Ashok Sharma

राजकीय सम्मान के साथ मेडिकल कॉलेज को सौंपी देह

कोटा। आजादी की लड़ाई में भागीदारी निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहनलाल गुप्ता ने अपनी देह भी दान कर दी। अग्रसेन बाजार निवासी गुप्ता का निधन हो गया। गुप्ता की ओर से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी देह मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दान कर दिया गया। गुप्ता के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर राजकीय सम्मान के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर ले जाया गया। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें बंदूकों से सलामी दी।
New Release