जननी शिशु सुरक्षा योजना
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत एक वर्ष तक की उम्र के बच्चे को मुफ्त दवा, जांच तथा राजकीय चिकित्साल्य तक लाने ले जाने की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की है। इससे पूर्व योजना में एक माह तक की उम्र के शिशु को ही यह सुविधा प्राप्त थी। सरकार ने यह कदम प्रदेश में शिशु मृत्यु दर कम करने के प्रयासों के तहत उठाया है।

