Today: Sunday Oct 04, 2026

भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायतें टोल फ्री नंबर 104 पर

Posted on Aug 16 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। राजस्थान सरकार के 'बेटी बचाओ अभियान' के तहत गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व जांच प्रतिषेध अधिनियम (पीसीपीएनडीटी) के उल्लंघन में शिकायतें अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन नंबर 104 पर दर्ज कराई जा सकती हैं। परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें वेबसाइट www.hamaribeti.nic.in  पर दर्ज की जा रही हैं। अब टोल फ्री नंबर 104 पर भी भू्रण के लिंग परीक्षण की शिकायत करवाई जा सकती है।
New Release