राजस्थान में दोमट मिट्टी क्षेत्र में भी बनेंगे फार्मपॉण्ड
Posted on Sep 28 2014 | Author: Ashok Sharma
करौली। राजस्थान सरकार ने अब दोमट मिट्टी (बालू मिट्टी) वाले इलाकों को फार्मपॉण्ड निर्माण के लिए मान्य कर दिया है। इन इलाकों में प्लास्टिक लाइनिंग वाले फामपॉण्ड का निर्माण का प्रावधान किया है। इसके तहत फार्मपॉण्ड निर्माण के बाद मिट्टी के ऊपर 300 माइक्रोन मोटाई की पॉलीथिन बिछाई जाएगी, ताकि पानी को भूमि में अवशोषित होने से रोका जा सके। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत अब तक फार्मपॉण्ड का निर्माण ज्यादातर चिकनी मिट्टी वाले इलाकों में ही कराया जा रहा था। सरकार ने प्रदेश में एक हजार प्लास्टिक लाइनिंग वाले फार्मपॉण्ड निर्माण का लक्ष्य दिया है।