Today: Sunday Oct 04, 2026

कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक पारित

Posted on Sep 20 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। अब प्रदेश में कारखाना मालिकों के पहले अपराध पर सिर्फ जुर्माना लगेगा। इसके अलावा गैर जिम्मेदाराना रवैये के किसी भी मामले में राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही निरीक्षक परिवाद दायर कर सकेगा और अदालत संज्ञान ले पाएगी। संशोधन विधेयक के अनुसार बिजली चलित कारखानों में मजदूरों की संख्या 10 से 20 व हस्तचलित कारखानों में 20 से 40 की गई है। संशोधन विधेयक को पीडबल्यूडी मंत्री यूनुस खां ने पेश किया और बहस के बाद इसे पारित किया गया।
New Release