Today: Tuesday Aug 18, 2026

डॉ. नीरज दईया व राजूराम बिजारणिया को साहित्य पुरस्कार

Posted on Oct 09 2014 | Author: Chanchal Sharma

डॉ. नीरज दईया व राजूराम बिजारणिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार
बीकानेर। केन्द्रीय साहित्य अकादमी ने राजस्थानी भाषा में दिए जाने वाले पुरस्कारों के तहत बीकानेर के साहित्यकार डॉ. नीरज दईया का चयन किया है। डॉ. नीरज दईया को राजस्थानी भाषा का बाल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार अपने राजस्थानी कथा संग्रह 'जादू रो पैन' पर मिला है। वहीं, युवा पुरस्कार के लिए लूणकरणसर के राजूराम बिजारणिया का चयन किया गया है। राजूराम को यह पुरस्कार उनकी कृति 'चाल भतूलिया रेत' के लिए दिया गया है। डॉ. नीरज दईया की राजस्थानी में मौलिक कविता संग्रह के रूप में 'साख' तथा 'देसूंटो' कविता-संग्रह, 'आलोचना रै आंगणै', लघुकथा संग्रह- 'भोर सूं आथण तांईं' एवं 'जादू रो पेन' बाल-कथाओं की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।

New Release