जयपुर। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑब्जर्वर जयपुर के डॉ. डी.पी. शर्मा को सरदार वल्लभ भाई पटेल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली स्थित कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन में जनवरी 2015 में सम्मानित किया जाएगा। डॉ. शर्मा को यह अवॉर्ड विकलांगता के बावजूद टेक्निकल एजुकेशन और आईटी में डिफरेंट डवलपमेंट के लिए मिल रहा है।

