Today: Monday Aug 17, 2026

राजस्थान में सीएनजी के लिए हुआ अनुबंध

Posted on Dec 26 2014 | Author: Rk Sharma

नीमराणा में मेगा स्टेशन और कूकस में बनेगा डॉटर स्टेशन

जयपुर। प्रदेश में सीएनजी की उपलब्धता के लिए आरएसपीसीएल-गैल गैस लि. (राजस्थान राज्य खान एवं खनिज विकास लिमिटेड की अनुषांगिक कंपनी) एवं गैल गैस लि. (गैल इण्डिया की अनुषांगिक कंपनी) के संयुक्त उपक्रम ने रीको के साथ एक अनुबंध-पत्र (एमओयू) हस्ताक्षर किए। अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर आरपीसीएल गैल गैस लि. की ओर से एमडी रवि अग्रवाल एवं रीको की एमडी वीनू गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। एमओयू के तहत प्रथम चरण में अलवर जिले के नीमराणा में मेगा स्टेशन बनाया जाएगा। वहीं डॉटर स्टेशन जयपुर जिले के कूकस में बनेगा। दूसरे चरण में जयपुर-अजमेर, जयपुर-कोटा, जयपुर-सीकर तथा कोटा-उदयपुर मार्ग पर सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

New Release