Today: Monday Aug 17, 2026

गुढ़ामालानी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपीपी मोड पर

Posted on Feb 25 2016 | Author: Ashok Sharma

राज्य की पहली सीएचसी बनी

बाड़मेर। राजस्थान में चिकित्सालयों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर देने की शुरुआत बाड़मेर जिले से की गई है। इसके तहत गुढ़ामालानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को सीआरडी हैल्थ प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा जाएगा। यहां कार्यरत कार्मिकों को तनख्वाह राज्य सरकार देगी, लेकिन नियंत्रण सीआरडी हैल्थ प्रा.लि. का होगा।  चिकित्सा विभाग और संबंधित कंपनी के बीच करार के बाद गुढ़ामालानी सीएचसी पीपीपी मोड में जाने वाली पहली सीएचसी बन गई है। (13 जुलाई, 2015)

New Release