Today: Monday May 18, 2026

मुख्यमंत्री ने दिया निवेश प्रक्रिया आसान करने का भरोसा

Posted on Sep 28 2015 | Author: Ashok Sharma

वसुंधरा राजे की जापान यात्रा

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी जापान यात्रा के दौरान वहां के निवेशकों को राज्य में निवेश प्रक्रिया को आसान करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने क्योटो में जापानी निवेशकों को नवंबर में प्रस्तावित रिसर्जेंट राजस्थान पार्टनरशिप समिटि के लिए जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से यह बात कही। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर उद्यमियों को त्वरित समाधान की भी बात कही। नीमराना में काम कर रही हिताची केमिकल्स और निडेक कंपनियों के अधिकारियों ने भी राज्य को निवेश के लिए उपयुक्त बताया। इस मौके पर राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेषन (रीको) की प्रबंध निदेशक वीनू गुप्ता ने समिट के संबंध में एक प्रजेंटेशन दिया और लघु फिल्म दिखाई। मुख्यमंत्री ने दुनिया में मोटर निर्माण की सबसे बड़ी कंपनी निडेक के चेयरमैन शिगेनोबु नागामोरी, निडेक इंडिया के अध्यक्ष कात्सुहिको तकानों के साथ बैठक के अलावा क्योसरेरा कॉरपोरेशन के मुख्यालय का भी दौरा किया। (10 अप्रेल, 2015)

New Release