Today: Monday Aug 17, 2026

ई मित्रों पर मिलेंगे जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र

Posted on Apr 28 2016 | Author: Ashok Sharma

डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित होंगे

जयपुर। प्रदेश में ई-मित्र सेवा केंद्र पर जन्म-मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध होंगे। ये डिजिडल हस्ताक्षर से प्रमाणित होंगे। पूर्व में यह सेवा जयपुर शहरी क्षेत्र में लागू की गई थी जिसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। आवेदन के तीन दिन में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आवेदन के साथ पहचान पत्र व पते संबंधी स्व-प्रमाणित दस्तावेज की प्रति, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, कार्यालय पहचान पत्र, भामाशाह कार्ड, राशनकार्ड आदि में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इस सेवा के लिए विभिन्न शुल्क लागू किए गए हैं। (15 सितंबर, 2015)

New Release