Today: Thursday Jul 02, 2026

जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र ई-मित्र पर मिलेंगे

Posted on Mar 17 2016 | Author: Ashok Sharma

जयपुर। प्रदेश में ई-मित्र कियोस्क के जरिए ऑनलाइन जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसकी शुरुआत जयपुर से होगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए ई-मित्र संचालकों को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर जारी किए गए हैं। इसका शुल्क 10 रु./कॉपी होगा। आवेदन पत्र के साथ लगाए गए दस्तावेज अपलोड करने पर-२० रुपए तथा शपथ पत्र अपलोडिंग करने पर 20 रु. शुल्क लगाएगा। हालांकि ई-मित्र द्वारा जारी प्रमाण पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए नगर निगम में जाना होगा। (13 अगस्त, 2015)

New Release