
अंबानी परिवार ने मंदिर को दी 2 गाडिय़ां
जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले बुजुर्ग और नि:शक्त दर्शनार्थियों की राह अब आसान होगी। बुजुर्गों को दो गोल्फ कार्ट के जरिए मंदिर तक लाया और ले जाया जाएगा। दोनों गोल्फ कार्ट अंबानी परिवार की ओर से मोती डूंगरी मंदिर को भेंट की गई हैं। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर में वाहनों की आवाजाही पर हाईकोर्ट की ओर से प्रसंज्ञान लेने के बाद बुजुर्ग और नि:शक्त श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए पहुंचने में परेशानी हो रही थी। अब सुबह 5 बजे से पूजा के बाद दोनों गाडि़यां श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाएंगी।