Today: Monday Aug 17, 2026

राजस्थान में दो नए राज्य राजमार्ग घोषित

Posted on Sep 15 2015 | Author: Ashok Sharma

जयपुर से नागौर और धरियावद से पीठ तक नए स्टेट हाईवे

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में दो नए राज्य राजमार्ग (स्टेट हाईवे) घोषित किए हैं। इनमें पहला है-जयपुर से नागौर और दूसरा है- धरियावद (प्रतापगढ़) से पीठ (डूंगरपुर)। नागौर-जयपुर स्टेट हाईवे-90 की कुल लम्बाई 229 किलोमीटर है जबकि धरियावद-पीठ स्टेट हाईवे-91 की कुल लम्बाई 144 किलोमीटर है। स्टेट हाईवे-90 जयपुर से कालवाड़, जोबनेर, भाटीपुरा, नांवा, कुचामन, तोशीना, खाटू खुर्द, तरनाऊ होते हुए नागौर तक जाएगा। वहीं स्टेट हाईवे-91 प्रतापगढ़ के धरियावद  को डूंगरपुर जिले के पीठ से जोड़ेगा। (4 अप्रेल, 2015)

New Release