जयपुर। अंजली गोयल उत्तर-पश्चिम रेलवे की पहली महिला डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) बनी हैं। वे जयपुर मंडल की 33वीं डीआरएम हैं। अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर गोयल भारतीय रेलवे लेखा सेवा की 1985 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने रेलवे व केन्द्र सरकार के अन्य विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। (23 मार्च, 2015)

