जयपुर। मुख्य न्यायाधीश अमिताव रॉय ने राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय रस्तोगी को राजस्थान हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया है। प्रशासनिक न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी का इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरण होने पर जस्टिस रस्तोगी को यह जिम्मेदारी दी गई है। 
