Today: Sunday Oct 04, 2026

8 साल बाद चली बीसलपुर बांध पर चादर, चार गेट खोले

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

जयपुर। बीसलपुर बांध में आठ साल बाद फिर से चादर चली है। जल स्तर 315.40 आरएल मीटर पहुंचने पर बांध के 18 गेटों में से चार गेट खोल कर पानी टोंक की तरफ निकाला गया। बांध के छलकने से जयपुर और अजमेर के लिए दो साल के पानी का इंतजाम हो गया है। टोंक कलेक्टर डॉ. टीना कुमार और जलसंसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद शाह ने पहला गेट खोला। बीसलपुर में सबसे पहले 17 अगस्त 2004 को चादर चली थी। उसके बाद 19 अगस्त 2006 को चादर चली। यह तीसरी बार है, जब बांध छलका है। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की मानें, तो बनास में छोड़ा गया पानी टोंक, मलारना होता हुआ रामेश्वर धाम चंबल में जाएगा।
New Release