जयपुर। राजस्थान में अडानी समूह दस हजार मेगावाट के सोलर पावर पार्क को विकसित करेगा। इस आशय का एमओयू राजस्थान सरकार और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बीच हुआ। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. के. दोसी तथा अडानी समूह की ओर से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ विनीत जैन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत अडानी एंटरप्राइजेज अगले पांच वर्षों में 5 हजार मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क और अगले 10 वर्षों में 10 हजार मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क विकसित करेगी।

