जयपुर। यहां आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में स्कूली शिक्षा के विकास के लिए 20.24 करोड़ रुपए का सहयोग देने वाले 77 भामाशाह और 20 प्रेरकों को सम्मानित किया गया। कोलकाता के किशन मोदी का सम्मान सर्वप्रथम किया गया जिन्होंने सर्वाधिक 1.35 करोड़ रुपए देकर अपनी मां की स्मृति में झुंझुनूं के गुढ़ागौडज़ी में एक बालिका स्कूल के भवन का निर्माण करवाया है। समारोह में जयपुर के नारायणदास गुरनानी ने इस साल 11.27 लाख रुपए का सहयोग देकर 13वीं और नेमीचंद तोसनीवाल 10.44 लाख का सहयोग देकर 12वीं बार सम्मानित हुए। मुंबई के एक परिवार के 12 सदस्यों ने 13.08-13.28 लाख रुपए का सहयोग देकर समारोह में सम्मानित होने का रिकॉर्ड बनाया। भामाशाहों के साथ 20 प्रेरकों का भी सम्मान किया गया।
सम्मानित भामाशाह
किशन कुमार मोदी, वीरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर अग्रवाल, जोग सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र कुमार छाबड़ा, मोहित कुमार छाबड़ा, प्रवीण कुमार जैन, मुकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, राजेश कुमार, केवलराज हिंगड़, आमलान कुमार, मनोज महला, राजेंद्र प्रसाद दशोरा, रमेश चंद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह आऊवा, लक्ष्मीनारायण जाखड़, पी. प्यारेलाल जैन, निसांत सक्सेना, माधवलाल जाट, चांदमल हरसौदा, डॉ. राजबीर सिंह, सुरेश कुमार पोद्दार, राजेश सिंघी, विशाल गुप्ता, परमानंद पाटीदार, सीताराम गुप्ता, बहादुर सिंह राजावत, नीलेश राजाध्यक्ष, अशोक कुमार सैनी, ए.पी. शृंगी, देवेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार द्विवेदी, बी.आर. रखेचा, बॉबी रैनोसो, फतेह मोहम्मद, उमरदीन, डॉ. एस.सी. मित्तल, त्रिलोक चंद सुथार, दिनेश यादव, पूराराम चौधरी, सोहनलाल, राजी देवनी, कुंदनमल, रेखा देवी, मनीष जैन, नीता जैन, जितेंद्र कुमार, अस्मिता जैन, चंद्रेश जैन, प्रियंक जैन, भरत कुमार, सेजल, शिव कुमार पांडेय, विशाल गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, इंद कुमार तोलानी, रुस्तम, राम गोपाल अग्रवाल, नारायणदास गुरनानी, यासीन खान, सुमेर, समसुद्दीन, बून्नी खां, बसीर, निरंजन सिंह, रामावतार अग्रवाल, सुखपाल जाट, नेमीचंद तोसनीवाल, दिलीप सिंह शेखावत, बिरदी चंद अग्रवाल, रामकु मार पुरोहित, सूरज, दीनू खां, मखमूल, इंद्र ङ्क्षसह और मोटाराम। (28 जून, 2015)

