Today: Monday Aug 17, 2026

राजस्थान में बनेंगे 5 हजार मेगावाट के सोलर पावर पार्क

Posted on Apr 02 2015 | Author: Ashok Sharma

राज्य सरकार और एस्सेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के बीच एमओयू

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में 5 हजार मेगावाट के सोलर पावर पार्क स्थापित करने के लिए एस्सेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें लगभग 4000 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम (आरआरईसी) के प्रबंध निदेशक बी.के. दोसी और एस्सेल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से सीईओ अशोक अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये हस्ताक्षर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मौजूदगी में हुए। एमओयू के अनुसार आगामी चार वर्ष की अवधि में ये पार्क स्थापित होंगे।

New Release