सांभर में लगेगा सौर ऊर्जा संयंत्र
Posted on Aug 16 2014 | Author: Site Admin
4000 मेगावाट होगी क्षमता
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल), भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई), सांभर साल्ट्स (एसएसएल), पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल) और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंट्स (आरईआईएल) मिलकर राजस्थान के सांभर में 4000 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएंगी। इन कंपनियों ने एक संयुक्त उपक्रम लगाने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।