जैसलमेर। 36वां मरु महोत्सव लोक रंगों के मनोहारी दर्शन कराने के साथ संपन्न हुआ। इस विश्वविख्यात तीन दिवसीय महोत्सव में हजारों देसी-विदेशी मेहमान जैसलमेर आए। महोत्सव का उद्घाटन जिला कलेक्टर एन.एल. मीना ने ढोल पर थाप बजाकर किया। महोत्सव में भगवान सिंह परिहार को मिस्टर डेजर्ट-2015 और संध्या गोस्वामी को मिस मूमल-2015 का खिताब प्रदान किया गया। महोत्सव में वायुसेना की ओर से हवाई करतब दिखाए गए। वहीं पर्यटकों के लिए विदेशी साफा बांध प्रतियोगिता, भारतीय साफा बांध प्रतियोगिता, बांकी मूंछों की प्रतियोगिता आदि आकर्षण का केन्द्र रहीं।

