Today: Monday May 18, 2026

21वें मथुरादास माथुर अवार्ड : दीपक चाहर, आदित्य गढ़वाल और राहुल चाहर का चयन

Posted on Oct 09 2014 | Author: Ashok Sharma

टेस्ट पदार्पण पर पंकज सिंह और 100 रणजी मैच खेलने पर विनीत सक्सेना भी होंगे सम्मानित
जयपुर। 21वें मथुरादास माथुर अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। सीनियर वर्ग में हनुमानगढ़ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर, जूनियर वर्ग में सीकर के बल्लेबाज आदित्य गढ़वाल और सब जूनियर वर्ग में धौलपुर के गेंदबाज राहुल चाहर का चयन किया गया है। इसके अलावा भारतीय टीम की ओर से टेस्ट पदार्पण पर पंकज सिंह को और 100 रणजी मैच खेलने के लिए विनीत सक्सेना को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप इन्हें सीनियर वर्ग में 15 हजार तथा जूनियर व सब जूनियर वर्ग में 7500 रुपए, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र, क्रिकेट किट, ट्रेक सूट, टी-शर्ट, शूज और रिस्टवॉच प्रदान किए जाएंगे।

New Release