Today: Thursday Jul 02, 2026

राजस्थान में 'उत्कृष्ट विद्यालय चयन योजना' शुरू

Posted on Apr 28 2016 | Author: Ashok Sharma

26 जनवरी को सरकारी स्कूल भी होंगे सम्मानित

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और मिडल सरकारी स्कूलों के लिए  'उत्कृष्ट विद्यालय चयन योजना' शुरू की है। चयनित स्कूलों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार शुरू की गई इस योजना में रेटिंग के आधार पर स्कूलों को ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित स्कूलों को शिक्षा मंत्री समारोह में सम्मानित करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित 200 स्कूलों को शिक्षा मंत्री खुद सम्मानित करेंगे। सम्मान में प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर से 5 स्कूल, बडे़ जिले से 25 और छोटे जिले से 15 स्कूल चयनित होंगे। इसके अलावा प्रत्येक संभाग से 50-60 स्कूल चयनित होंगे।

ये होंगे रेटिंग बिंदू

विभाग ने श्रेष्ठ स्कूलों की श्रेणी में आने के लिए 16 बिंदू निर्धारित किए हैं। जिनके आधार पर ए और बी ग्रेड वाले स्कूलों को रेटिंग दी जाएगी। विभाग स्कूल में नामांकन, छात्रों के ठहराव, कक्षाकक्ष, चारदीवारी, शौचालय, पेयजल, विषय वस्तु के ज्ञान, शैक्षिक स्तर, नवाचार, स्वच्छता, खेलकूद, शिष्टाचार, सह शैक्षणिक गतिविधि, पुस्तकालय, विद्यालय प्रबंधन समिति की क्रियाशीलता, पोषाहार, दस्तावेजीकरण समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर स्कूलों को चयनित करेगा। (13 सितंबर, 2015)

New Release