जयपुर। राजस्थान सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए 'कुशल मंगल' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत प्रसव संबंधी जटिलताओं (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) से ग्रसित महिलाओं की पहचान कर उनका संस्थागत प्रसव कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ व बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हर साल करीब 19 लाख 60 हजार महिलाएं गर्भवती होती हैं और उनमें से 10 प्रतिशत लगभग दो लाख में प्रसव संबंधी जटिलाएं पैदा होने की आशंका होती है। कुशल मंगल कार्यक्रम के तहत ऐसी ही महिलाओं को चिह्नित किया जाकर उनकी समय पर रैफरल, ट्रेकिंग व फॉलोअप से संस्थागत प्रसव कराया जाएगा। (11 जुलाई, 2015)

