Today: Thursday Jul 02, 2026

राजस्थान ऊर्जा विकास निगम का गठन

Posted on Apr 02 2016 | Author: Ashok Sharma

नई बिजली कंपनी की होगी स्थापना

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान ऊर्जा विकास निगम का गठन किया है। अब प्रदेश में बिजली की खरीद या बेचान व अन्य काम एक ही कंपनी के जरिए किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस नई कंपनी का गठन सरकार 5 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ करेगी और यह पूर्णत: सरकारी कंपनी होगी। इसके शेयर की कीमत 100 रुपए होगी। कम्पनी अधिनियम 2013 की धारा 2 (8) के अनुसार प्रदेश की पांचों विद्युत कम्पनियों की होल्डिंग नई कम्पनी के पास होगी। पांचों विद्युत कम्पनियों के प्रबंध निदेशक इस कम्पनी के डायरेक्टर होंगे तथा विद्युत विभाग के प्रमुख शासन सचिव इसके चेयरमैन होंगे। (25 अगस्त, 2015)

New Release