Question 1 : यदि गिरिधर का वेतन हरिराज के वेतन से 5/3 गुना है और शौनक का वेतन हरिराज के वेतन से 2/3 गुना है, तो गिरिधर और शौनक के वेतन का अनुपात क्या होगा?
Question 2 : एक थोक व्यापारी एक खुदरा व्यापारी को एक घड़ी 20 प्रतिशत लाभ के साथ बेच देता है और खुदरा व्यापारी उसे ग्राहक को 10 प्रतिशत हानि के साथ बेच देता है। यदि ग्राहक 874.8 रु. का भुगतान करता है, तो थोक व्यापारी की लागत क्या थी?
Question 3 : 2401 के साथ ऐसी कौनसी न्यूनतम संख्या को जोड़ा जाना चाहिए ताकि योग 14 से पूरी तरह से विभाज्य हो?
Question 4 : यदि औसत कुल लागत 2400 रु है, औसत परिवर्तनीय लागत 1700 रु है और उत्पादन की मात्रा 75 इकाइयां हैं, तो उस फर्म की कुल निर्धारित लागत ज्ञात करें।
Question 5 : ए एक काम 15 दिन में और बी 20 दिन में करता है। यदि वे दोनों 6 दिन साथ मिलकर काम करें, तो काम का कितना भाग बाकी रह जायेगा?
Question 6 : एक वस्तु का अंकित मूल्य 200 रु है। एक वस्तु की खरीद पर 22 प्रतिशत छूट मिलती है, 4 वस्तु की खरीद पर 33 प्रतिशत छूट मिलती है। राबिया 5 वस्तु खरीदती है, तो उसे कितनी प्रभावी छूट मिलेगी?
Question 7 : 95 से पूरी तरह से विभाज्य होने वाली 5 अंकों की अधिकतम संख्या कौनसी है?
Question 8 : एक 100 मीटर लम्बी रेलगाड़ी दूसरी 150 मीटर लम्बी रेलगाड़ी जो उसकी समानांतर पटरी पर विपरीत दिशा में चल रही है, को 9 सेकंड में पार करती है। यदि 150 मीटर लम्बी रेलगाड़ी की गति 40 कि.मी./घंटा है, तो दूसरी रेलगाड़ी की गति (कि.मी./घंटा में) क्या है?
Question 9 : 2000 रु. पर 40 प्रतिशत की वार्षिक दर से अर्धवार्षिक संयोजन पर एक वर्ष में चक्रवृद्धि ब्याज (रु. में) क्या है?
Question 10 : एक शहर की वर्तमान जनसंख्या 26010 है। उसमें प्रत्येक वर्ष 2 प्रतिशत की दर से वृद्धि होती है। 2 वर्ष पहले शहर की जनसंख्या क्या थी?
Question 11 : एक वस्तु को 18450 रु. में बेचने पर एक व्यक्ति को 50 प्रतिशत की हानि होती है। 50 प्रतिशत का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे वस्तु को किस कीमत (रु. में) पर बेचना चाहिए?
Question 12 : एक शंकु को 7 सेमी की भुजा वाले एक लकड़ी के ठोस घन को खोखला करके बनाया जाता है। शंकु की ऊंचाई और व्यास घन के भुजा के बराबर ही है। बचे हुए घन का आयतन क्या है?
Question 13 : 3 संख्याओं का औसत 72 है, उनमें से पहली संख्या अन्य 2 संख्याओं के योग का 2/7 गुना है। यह पहली संख्या क्या है?
Question 14 : 3565/1495 का सरलीकृत रूप क्या है?
Question 15 : किसी संख्या में जब 42 का योग किया जाये, तो वह अपने आप की 121 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?