Question 1 : एक नियमित नवभुज के एक बाहरी कोण का माप क्या है?
Question 2 : एक वृत्त की परिधि 88 से.मी. है, तो उसका व्यास निकालें?
Question 3 : एक क्रिकेट मैच के पहले 44 ओवर में रन रेट 5.1 रन/ओवर था। शेष 6 ओवरों में 294 रन के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपेक्षित रन रेट की गणना करें।
Question 4 : 54 से एक संख्या को विभाजित करने पर हमें 86 भागफल के रूप में और 13 शेष के रूप में मिलता है। उस संख्या को ज्ञात करें।
Question 5 : 80 से.मी. के व्यास वाली एक बड़ी गेंद को पिघलाकर 10 से.मी. वाली त्रिज्या की कितनी गेंदे बनाई जा सकती है?
Question 6 : 19 प्रतिशत की छूट देने पर एक फ्रीजर की बिक्री कीमत 24000 रु है, यदि छूट 32.5 प्रतिशत दी जाती है, तो उसका बिक्री मूल्य क्या होगा?
Question 7 : किसी मूलधन पर यदि दो वर्षों का साधारण ब्याज 2600 रु और चक्रवृद्धि ब्याज 2769 रु है तो ब्याज दर कितनी है?
Question 8 : एक रेफ्रिजरेटर और ओवन कीकुल कीमत 12000 रु थी। ओवन को 20 प्रतिशत लाभ के साथ और रेफ्रिजरेटर को 28 प्रतिशत हानि के साथ बेच दिया गया। यदि दोनों वस्तुओं का बिक्री मूल्य समान था, तो सस्ती वस्तु का क्रय मूल्य क्या था?
Question 9 : ए एक काम का 75 प्रतिशत 45 दिन में करता है। फिर वह बी को बुलाता है तथा वे दोनों मिलकर बचा हुआ काम 5 दिन में पूरा करते हैं। पूरा काम करने में अकेले बी को कितना समय लगेगा?
Question 10 : दो कारें क्रमश: 48 और 60 किमी/घंटा की गति से शहर ए और बी तक यात्रा करती है। एक कार यात्रा के लिए दूसरी कार की तुलना में 3.5 घंटा कम समय लेती है, तो शहर ए से शहर बी के बीच की दूरी कितनी होगी?
Question 11 : दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 12 है। यदि इस संख्या में 54 जोड़ा जाता है तो प्राप्त नई संख्या पहली संख्या के अंकों का उल्टा क्रम होती है। संख्या ज्ञात करें।
Question 12 : यदि एक वृत्ताकार की त्रिज्या में 12 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो उसका क्षेत्रफल कितने प्रतिशत से बढ़ जाएगा?
Question 13 : यदि किसी समकोण वृत्ताकार शंकु के वक्र सतह का क्षेत्रफल 3080 वर्ग से.मी. है और उसकी त्रिज्या 28 से.मी. है, तो उसका आयतन ज्ञात करें।
Question 14 : एक आदमी अपनी आय का 68 प्रतिशत खर्च करता है और बाकी की बचत करता है। वह अपने खर्चे का कितनी प्रतिशत बचत करता है?
Question 15 : पन्नालाल ने 20 दिन में एक काम का 1/3 भाग पूरा कर लिया है। साईप्रसाद बचा हुआ काम 10 दिन में पूरा करता है। दोनों मिलकर यह काम कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?