Question 1 : दसवीं कक्षा के डिवीजन ए में 65 छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का औसत 54 है, डिवीजन बी के 30 छात्रों के अंकों का औसत 50 है और डिवीजन सी के 55 छात्रों के अंकों का औसत 48 है। दसवीं कक्षा के तीनों डिवीजन के छात्रों के अंकों का औसत ज्ञात करें।
Question 2 : किसी बेलनाकार वस्तु के वक्र सतह का क्षेत्र 528 वर्ग सेमी है। यदि इसके आधार की परिधि 44 सेमी है, तो उस वस्तु की ऊंचाई ज्ञात करें।
Question 3 : दो छात्र एक परीक्षा में बैठे। उनमें से एक ने दूसरे की तुलना में 19 अंक अधिक हासिल किये और उसके अंक उन दोनों के अंकों के योग का 60 प्रतिशत थे। उन दोनों ने ............... अंक प्राप्त किये।
Question 4 : यदि 5A = 12B = 13C है; तो A : B : C का पता लगाएं।
Question 5 : यदि प्रत्येक 600 रु कीमत वाली 3 शर्टों की खरीद पर 2 शर्ट मुफ्त पाने की पेशकश की जाती है तो प्रत्येक शर्ट पर प्रभावी छूट क्या होगी?
Question 6 : एक चावल व्यापारी 1,870 रु में 12 क्विंटल चावल खरीदता है। 15 प्रतिशत चावल परिवहन में खराब/गुम हो जाता है। उसे 20 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने के लिए कितनी दर पर चावल बेचना चाहिए?
Question 7 : 56 छात्रों की एक कक्षा में 21 लड़कियां हैं। यदि लड़कियों का औसत वजन 56 कि.ग्रा. है और पूरी कक्षा का औसत वजन 62.875 किग्रा है। कक्षा के लड़कों का औसत वजन क्या है?
Question 8 : एक मिसाइल 1296 किमी/घंटा की गति से चलती है। एक सैकंड में वह कितनी दूरी तय करती है?
Question 9 : किसी वस्तु का अंकित मूल्य 800 रु है। एक वस्तु की खरीद पर 15 प्रतिशत छूट मिलती है, 4 वस्तुओं की खरीद पर 38 प्रतिशत छूट मिलती है। राजश्री 5 वस्तुएं खरीदती है, तो उसे कितनी प्रभावी छूट मिलेगी?
Question 10 : एक गैर-शून्य संख्या और उसके व्युत्क्रम के तीन गुना का योग 13/2 है। संख्या का पता लगाएं।
Question 11 : आसिफ बशीर से दुगना अच्छा कर्मकार है और दोनों मिलकर एक काम को 30 दिनों में पूरा करते हैं। आसिफ को अकेले उस काम को पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
Question 12 : 7251 को 66 से विभाजित करने पर प्राप्त होने वाला भागफल क्या है?
Question 13 : एक आयत का क्षेत्रफल (वर्ग से.मी. में) क्या है, यदि इसका विकर्ण 25 से.मी. है और इसकी एक भुजा 24 से.मी. है?
Question 14 : एक दुकानदार अपने माल का दाम 60 प्रतिशत अधिक रखकर, 25 प्रतिशत छूट देता है। यदि क्रय मूल्य 1600 रु हो तो बिक्री मूल्य (रु में) क्या होगा?
Question 15 : एक कोण अपने अनुपूरक कोण की तुलना में 70º छोटा है। कोण का माप क्या है?