Question 1 : एक छात्र ने एक संख्या का गुणा 7/5 के बजाय 5/7 से कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि कितनी होगी?
Question 2 : एक कंपनी का लगातार 9 साल का औसत राजस्व 68 लाख रु है। यदि पहले 5 साल का औसत 63 लाख रु है और अंतिम 5 वर्षों का औसत 75 लाख रु है, तो 5वें वर्ष का राजस्व ज्ञात कीजिए।
Question 3 : एक नियमित द्वादशभुज के बाहरी कोण का माप क्या है?
Question 4 : एक वर्ग की परिधि 40 सेमी है, तो उसका क्षेत्रफल निकालें?
Question 5 : एक बैंक अद्र्धवार्षिक रूप से 5 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करता है। एक ग्राहक एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 6400 रु जमा करता है। वर्ष के अंत में ब्याज के माध्यम से उसे कितनी राशि का लाभ होगा?
Question 6 : दो अंकों की एक संख्या का दहाई का अंक इकाई के अंक से 2 अधिक है। यदि हम इस संख्या से 18 घटाते हैं तो प्राप्त नई पहली संख्या के अंकों का उल्टा क्रम होती है। संख्या ज्ञात करें।
Question 7 : दो कारें क्रमश: 30 और 48 किमी/घंटा की गति से शहर A से शहर B तक यात्रा करती है। एक कार यात्रा के लिए दूसरी कार की तुलना में 3 घंटा कम समय लेती है, तो शहर A से शहर B के बीच की दूरी कितनी होगी?
Question 8 : 100 प्रतिशत वार्षिक दर से 3 वर्षों के लिए एक निश्चित राशि पर साधारण ब्याज 10 प्रतिशत वार्षिक दर से 2 वर्षों के लिए 6000 रु की राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज से आधा है। साधारण ब्याज पर दी गई राशि कितनी है?
Question 9 : यदि प्रत्येक 1200 रु कीमत वाले 6 दुपट्टों की खरीद पर 3 दुपट्टे मुफ्त पाने की पेशकश की जाती है, तो प्रत्येक दुपट्टे पर प्रभावी छूट क्या होगी?
Question 10 : दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक क्रमश: 11 और 825 क्रमश: रहे हैं। एक संख्या 275 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें।
Question 11 : यदि गगनज्योत का वेतन हाफिज के वेतन से 7/6 गुना है और सईद का वेतन हाफिज के वेतन से 8/7 गुना है, तो गगनज्योत और सईद के वेतन का अनुपात क्या होगा?
Question 12 : एक दुकानदार को 20 टाइमेक्स घडिय़ां बेचकर 4 टाइमेक्स घडिय़ों की कीमत के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
Question 13 : यदि 10.5 से.मी. की त्रिज्या और 12 से.मी. की ऊंचाई वाले एक शंकु को पिघलाकर उसी त्रिज्या के एक बेलनाकार वस्तु का निर्माण किया जाता है, तो उस वस्तु की ऊंचाई कितनी होगी?
Question 14 : 65 छात्रों की एक कक्षा में 39 लड़कियां हैं। इन लड़कियों का औसत 60 कि.ग्रा है, और पूर्ण कक्षा का औसत वजन 64 कि.ग्रा. है। कक्षा के लड़कों का औसत वजन क्या है?
Question 15 : एक वर्ग के विकर्ण की लंबाई 14 से.मी. है। इस वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात करें।